29 C
Lucknow
Monday, March 2, 2026

ग्रेटर नोएडा में फिर बड़ा हादसा, खुला नाला बना खतरा

Must read

युवराज की मौत के बाद भी नहीं जागा प्राधिकरण, बिसरख में कार नाले में गिरी
ग्रेटर नोएडा। शहर में खुले नालों और अधूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। नोएडा के चर्चित युवराज हादसे के बाद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र बिसरख थाना का है, जहां हनुमान मंदिर के पास एक कार खुले नाले में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार कार चालक सुशील त्यागी हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि सड़क पर घना अंधेरा था और नाले के पास न तो कोई चेतावनी संकेत था और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे नाले में गिर गई।
कार सवार का कहना है कि सड़क पर इतनी अंधेरी स्थिति थी कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। यदि पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा संकेतक होते तो हादसा टाला जा सकता था।
पुलिस और राहगीरों ने बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी खुले नालों और अंधेरे की शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। युवराज की मौत के बाद सुरक्षा के बड़े दावे किए गए थे, पर जमीनी हकीकत अलग नजर आ रही है।
अब देखना होगा कि प्राधिकरण इस घटना से सबक लेकर शहर में खुले नालों और अंधेरी सड़कों की समस्या पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article