32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

खनन माफिया बेलगाम: बिना नंबर प्लेट के डंपर सड़कों पर दौड़ते

Must read

फर्रुखाबाद| थाना नवाबगंज क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन का खेल बेखौफ तरीके से जारी है। क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के डंपर सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं और नियम-कानून को दरकिनार कर धड़ल्ले से मिट्टी व बालू का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात से लेकर सुबह तक भारी संख्या में डंपर बिना किसी पहचान के सड़कों पर फर्राटा भरते हैं, जिससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है।
इस मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे वाहनों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बीते दिन बिना नंबर प्लेट के चल रहे कुछ डंपरों के चालान भी किए गए हैं और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल क्षेत्र में खनन माफियाओं की सक्रियता और प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बीच हकीकत क्या है, यह आने वाले दिनों में साफ हो सकेगा। स्थानीय लोग अब ठोस और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article