– जिलाधिकारी के निर्देशन में चला चेकिंग अभियान
– ग्राम आसमपुर खनन पट्टा क्षेत्र में औचक छापेमारी
– पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते पकड़ी गई
– खनन पट्टे से करीब 420 मीटर दूर किया जा रहा था खनन
– मशीन थाना अमृतपुर की अभिरक्षा में सुपुर्द

अमृतपुर /फर्रुखाबाद।जनपद मे अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 17 दिसंबर की प्रातः खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसमपुर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र में खनन अधिकारी ने औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन अवैध रूप से खनन करते हुए पाई गई। जांच में यह सामने आया कि खनन कार्य ग्राम मांझा की मड़ई, ग्राम आसमपुर में किया जा रहा था, जो कि स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र से लगभग 420 मीटर की दूरी पर था।
खनन अधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पोकलैंड मशीन को सीज कर लिया गया। जब्त मशीन को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए थाना अमृतपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here