लखनऊ| त्योहारों के मौसम से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ कई टीमों ने छापेमारी की, जिसमें खोया, पनीर, घी, रिफाइंड तेल और मसालों के नमूने लिए गए। कुल 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि लगातार मिलावटखोरी की शिकायतें मिल रही थीं, खासकर मिठाई और डेयरी उत्पादों में। टीमों ने चारबाग, अमीनाबाद, आलमबाग और इंदिरानगर जैसे व्यस्त बाजारों में जांच की। कुछ दुकानों से संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जांच में मिलावट साबित हुई, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के करीब आने से पहले यह कार्रवाई राजधानी के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पैकेजिंग या बिना ब्रांड वाले खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें और किसी भी संदिग्ध चीज़ की सूचना विभाग को दें।






