KGMU समेत राजधानी के अस्पतालों में ठप पड़ा जन्म-मृत्यु पंजीकरण पोर्टल, मरीजों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी

0
88

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रमुख अस्पतालों — KGMU, लोहिया संस्थान, बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु और कई सीएचसी में पिछले दो दिनों से जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सीआरएस पोर्टल ठप पड़ा हुआ है।
पोर्टल की सर्वर खराबी के कारण अस्पतालों में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले मरीजों और परिजनों को लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
स्टाफ का कहना है कि जैसे ही पोर्टल खुलता है, कुछ मिनट बाद ही फिर हैंग हो जाता है।
कई जगह पर बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र न बनने की वजह से अस्पताल डिस्चार्ज में भी देरी हो रही है।
परिजनों ने कहा कि उन्हें “21 दिन की सीमा” के भीतर प्रमाणपत्र लेने का दबाव है, लेकिन सिस्टम न चलने से तारीख निकल रही है।
इस बीच, सीएमओ कार्यालय से बताया गया कि तकनीकी गड़बड़ी की सूचना सीआरएस के डिप्टी डायरेक्टर को भेजी गई है।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पोर्टल की खराबी अगले 24 घंटे में दूर की जाएगी।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि “बिना एजेंटों के माध्यम से प्रतीक्षा करें, जल्द समस्या दूर की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here