लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले में अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज़ पीड़िता ने अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद सुस्त रही। पीड़िता ने स्पष्ट रूप से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और यह भी आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की और आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक को शीघ्र गिरफ्तार करने के स्पष्ट आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि पीड़िता को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए और जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है और संबंधित अधिकारियों पर दबाव साफ नजर आ रहा है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।गौरतलब है कि KGMU जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान से जुड़े इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, पूरे मामले पर शासन की नजर बनी हुई है और आगे की कार्रवाई पुलिस जांच पर निर्भर करेगी। पीड़िता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब उसे न्याय जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here