समर्थ पोर्टल के माध्यम से KGMU में होंगे पीजी दाखिले

0
50

दाखिला प्रक्रिया अब एकीकृत प्लेटफॉर्म पर, मेडिकल कोर्स भी होंगे शामिल

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने आगामी शैक्षणिक सत्र से पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब पीजी में प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे।
इस निर्णय के साथ सभी दाखिला प्रक्रियाओं को एक ही केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म पर लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। समर्थ पोर्टल पर मेडिकल से जुड़े कोर्स भी शामिल किए जाएंगे।
NEET के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को अब केजीएमयू में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से दाखिला प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here