30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

सपा की वापसी महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा: केशव प्रसाद मौर्य

Must read

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार प्रदेश की जनता, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित होगी। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति कमजोर रही और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़े हुए।
उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सपा की सरकार आने का मतलब महिलाओं के सुहाग और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन भाइयों को बहनें राखी बांधती हैं, उनके जीवन पर भी खतरा मंडराने लगेगा। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा का इतिहास अपराध और अराजकता से जुड़ा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लगातार सपा को नकारा है। वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में जनता ने सपा को करारा जवाब दिया है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने किसी तरह जनता को गुमराह कर अपनी सीटों में बढ़ोतरी की, लेकिन यह स्थायी समर्थन नहीं है।
मौर्य ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में निर्णय लेगी और सपा को पूरी तरह खारिज करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article