25 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा सियासी हमला: बोले—2047 तक विपक्ष की वापसी नहीं

Must read

– सपा पर तीखा प्रहार, कहा—‘समाजवादी नहीं, समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर’
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2047 तक प्रदेश में विपक्ष की सत्ता में वापसी की कोई संभावना नहीं है।
डिप्टी सीएम ने खास तौर पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब उसका जनाधार समाप्त हो चुका है और वह ‘समाजवादी’ नहीं बल्कि ‘समाप्तवादी’ पार्टी बनने की ओर बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन के मुद्दों पर वोट कर रही है और विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। यही कारण है कि लगातार चुनावों में विपक्ष को हार का सामना करना पड़ रहा है।
मौर्य ने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता संतुष्ट है और आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी का जनसमर्थन और मजबूत होगा।
इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों की ओर से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article