खेत में सिंचाई करते समय किशोर को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर

0
25

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में खेत की सिंचाई कर रहे 12 वर्षीय किशोर को अचानक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद परिजन उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल, आवास विकास लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।उजरामऊ गांव निवासी 12 वर्षीय प्रशांत पुत्र सुआपाल खेत में खड़ी फसल की सिंचाई कर रहा था, तभी उसके हाथ में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में तैनात डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि प्रशांत को जहरीले कीड़े के काटने के बाद गंभीर हाल में लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बावजूद उसकी स्थिति चिंताजनक बनी रही, जिस पर उसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर करने का निर्णय लिया गया।प्रशांत के पिता सुआपाल ने बताया कि कीड़े के काटते ही प्रशांत की तबियत अचानक खराब हो गई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here