35.3 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

जयंती पर कांशीराम को किया नमन

Must read

फर्रुखाबाद। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सलाहकार सूबेदार राकेश सागर ने बहुजन नायक बसपा संस्थापक सोशल इंजीनियरिंग के इंजीनियर कांशीराम उनकी 92वीं जयंती के अवसर पर नमन निवेदित किया।
सागर कहा कि उजिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी”,”वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा नहीं चलेगा” जैसे सुप्रसिद्ध नारे कांशीराम ने दिए थे, जिंनका अर्थ है कि जिस समाज या समूह की जनसंख्या जितनी ज्यादा है, उसे सत्ता, संसाधनों सहित प्रतिनिधित्व में उतना ही ज्यादा हिस्सा मिलना चाहिए। तथा वोट की संख्या जिस समाज की ज्यादा है, अब वही समाझ देश पर राज करेगा यानि कम आबादी वाले समाज अब देश के शासक नहीं बन सकेंगे। उनके द्वारा दिए गया यह न्याय संगत नारे जन जन को न केवल पसंद आए बल्कि बहुजन समाज के दिल दिमाग में घर कर गए, जिससे बहुजन समाज तत्काल एकजुट होने लगा था । उनके यह नारे और बहुजन समाज को एकजुट होने की अपील निश्चित ही जहाँ सामाजिक न्याय और राजनीतिक प्रतिनिधित्व की उचित मांग को व्यक्त करती है वहीं देश की एकता और अखंडता को भी मजबूती देने वाली थी । देश में सर्वत्र खुशहाली एवं संपन्नता हो यह सुनिश्चित करने हेतु लोकतंत्र में सत्ता, संपत्ति और संसाधनों का बंटवारा जनसंख्या के अनुरूप होना ही चाहिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article