फर्रुखाबाद: एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल (IGRs portal) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कानपुर परिक्षेत्र (Kanpur region) व जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस उपलब्ध संबंधित पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों
पुलिस मीडिया सेल। व पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संबंधित जनपद प्रभारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों, सतत निगरानी तथा प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने हेतु नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की गई तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही, शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त कर निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कानपुर परिक्षेत्र के सभी जनपदों द्वारा प्राप्त यह सफलता शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन, पारदर्शिता एवं जयाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर बनी रहेगी।अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु बधाई एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है तथा उनसे अपेक्षा की गई है कि वे आगे भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे, जिससे जनसंतोष एवं प्रशासनिक दक्षता में निरंतर वृद्धि हो।


