कन्नौज | जनपद में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) आफाक खान को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन भेज दिया गया है। यह कार्रवाई हिन्दू संगठनों की शिकायत और लगातार बढ़ते दबाव के बाद की गई है।

सूत्रों के अनुसार, टीएसआई आफाक खान पर इस्लाम की शिक्षा देने से जुड़े आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया नियमावली के उल्लंघन को भी इस कार्रवाई का एक प्रमुख आधार माना जा रहा है।
हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया था कि एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां सेवा नियमों के विरुद्ध हैं। शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीएसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन भेजने का निर्णय लिया। मामले की विभागीय स्तर पर जांच किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सेवा में रहते हुए नियमों और आचार संहिता का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here