संवाददाता कन्नौज:
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। पुलिस एक किशोर को तलाशने उसके घर पहुंची, लेकिन किशोर डर के मारे काली नदी में कूद गया।
देखते ही देखते किशोर लहरों में समा गया। स्थानीय लोग चीखते रहे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलाया और तलाशी अभियान शुरू किया। रातभर तलाशी के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने किशोर को पकड़ने के लिए सख्त लहजा अपनाया, जिससे वह डर गया और नदी में कूद पड़ा।
इस घटना ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, एसपी कन्नौज ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।





