कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर कार की टक्कर से टेंपो पलटा, तीन घायल

0
107

कमालगंज। शुक्रवार रात कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर शेखपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने सवारी से भरे टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में टेंपो चालक कमल सिंह, शेखपुर निवासी रामविलास और कमालगंज के गंगागली निवासी अमित कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक कमल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। कमल सिंह शास्त्री नगर, कमालगंज के निवासी हैं और वह कस्बा की ओर आ रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पलटे हुए टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

कमालगंज इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस कार चालक की तलाश में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here