लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं चिकित्सकीय इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए KGMU, PGI और लोकबंधु अस्पताल को सेफ हाउस घोषित किया गया है। इन अस्पतालों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
मेडिकल व्यवस्था चाक-चौबंद
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत 20 BLS एंबुलेंस
4 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
पूरी तरह से तैनात रहेंगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री के काफिले के साथ 24 विशेष मेडिकल टीमें लगातार मूवमेंट में रहेंगी।
प्रधानमंत्री के आगमन के समय एयरपोर्ट पर भी मेडिकल टीम तैनात रहेगी। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी मेडिकल टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगी।
ब्लड डोनर भी रहेंगे तैयार
एहतियात के तौर पर प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप के दो लाइव डोनर भी मौके पर उपलब्ध रहेंगे। यह व्यवस्था वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत की गई है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात प्रबंधन और मेडिकल सपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
प्रधानमंत्री के लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन का दावा है कि सभी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त हैं।





