23 C
Lucknow
Saturday, March 21, 2026

ईद की छुट्टी में ‘कब्जा कांड’! असलाह लेकर पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने मौके से दबोचा

Must read

 असलाहों के दम पर जमीन कब्जाने पहुंचे थे सपा नेता
– महिलाओं ने लगाए अभद्रता और कपड़े फाड़ने के गंभीर आरोप
– अलर्ट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिगड़ते हालात संभाले
– पूर्व जिलाध्यक्ष समेत करीब आधा दर्जन लोग हिरासत में
फर्रुखाबाद/जहानगंज। ईद की छुट्टी के दिन थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव वर्ना -बुजुर्ग शनिवार करीब अपराह्न 11 बजे सनसनी फैल गई जब कथित तौर पर सपा से जुड़े नेता असलाहों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए, और दिन दहाड़े बल पूर्वक न्यास भरवाने लगे।मौके पर विमल यादव और विनीत कुमार उर्फ लालू यादव नें अपने कई साथियों के साथ विवादित जमीन पर दबंगई दिखाते हुए कब्जा करने लगे, जानकारी होते ही जमीन मालिक देवराज सिंह लोधी एडवोकेट ने विरोध किया,तो मामला अचानक तूल पकड़ गया और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे लोगों ने असलाह के दम पर दबाव बनाने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब गांव की महिलाएं भी विरोध में सामने आ गईं।महिलाओं ने सपा नेताओं और उनके साथियों पर मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया और मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विमल यादव और लालू यादव समेत करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। कई गाड़ियों को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
बताया जा रहा है कि ईद की छुट्टी का फायदा उठाकर यह कार्रवाई की गई, ताकि विरोध कम रहे और कब्जा आसानी से किया जा सके। हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामला बड़ा रूप लेने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article