फर्रुखाबाद ।महायोजना में शहर की संरचना और भूमि उपयोग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इस बार बदलाव केवल भविष्य की योजना तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर मौजूद वास्तविकताओं को आधार बनाकर किए गए हैं। यही नहीं, महायोजना में पहला बड़ा फेरबंदल शहर की ठंडी सड़क के कब्रिस्तान से जुड़ा है। अब कब्रिस्तान केवल अपनी वास्तविक स्थिति तक सीमित रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
जिस भूभाग को पूर्व में कब्रिस्तान के लिए आरक्षित बताया गया था, उसमें तालाब घोषित कर दिया गया है। यह तालाब अब केएम हाउस तक फैला हुआ दर्शाया गया है।
इसके अलावा लालगेट से मिशन अस्पताल के बीच की रोड को लेकर किया गया है। अब तक इसे आवासीय क्षेत्र माना जाता था, लेकिन नई महायोजना में इस पूरी पट्टी को मार्केट जोन में बदल दिया गया है।
शहर की संरचना, भूमि उपयोग से जुड़ीं महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।श कब्रिस्तान केवल अपनी वास्तविक स्थिति तक सीमित रहेगा।
समझा जाता है कि यहां अब दुकानें, शोरूम और अन्य व्यवसायिक नक्शे विधिवत पास किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापार को विस्तार मिलने की संभावना तो है, लेकिन शहरी नियोजन और यातायात प्रबंधन पर असर पड़ना तय है। यह महायोजना में उन पांच क्षेत्रों से
जुड़ा है जो पूर्व में पार्क और खुले क्षेत्र के रूप में घोषित किए गए थे, लेकिन जहां समय के साथ अनधिकृत रूप से आवासीय निर्माण हो गए हैं। अब महायोजना में इन क्षेत्रों को नियमित मानते हुए बने हुए भवनों को वैध कर दिया गया है और उनके नक्शे पास करने की अनुमति दे दी गई है।




