25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में 13 मार्च से जूनियर खेल प्रतियोगिताएं शुरू

Must read

कौशाम्बी: खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 मार्च से किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों और टीमों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जिला उप क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च को हॉकी (बालक वर्ग), कबड्डी (बालक-बालिका वर्ग) और वॉलीबॉल (बालक-बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद 14 मार्च को हैंडबॉल (बालक-बालिका वर्ग), जूडो (बालक-बालिका वर्ग) और फुटबॉल (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न कराई जाएंगी।

प्रतियोगिताओं में जिले के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना आधार कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी प्रतिभागियों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article