लखनऊ। हाउस टैक्स म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में नगर निगम की महिला बाबू नीलम साहू को भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने दोषी पाते हुए 5 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
नीलम साहू जोन-6 में तैनात थीं और उन पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप साबित हुआ। इस मामले में 16 जनवरी 2024 को वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
लंबी सुनवाई और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाया। सजा के बाद इसे नगर निगम में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।


