फर्रुखाबाद। शहर में झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा इन दिनों खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना डिग्री और पंजीकरण के ये कथित डॉक्टर गलियों और बाजारों में क्लीनिक खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। न तो इनके पास आवश्यक चिकित्सा योग्यता है और न ही स्वास्थ्य विभाग की अनुमति। प्रशासन की अनदेखी से मरीजों की जान से खिलवाड़ जारी है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे फर्जी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




