31 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

गुतासी फीडर पर सख्त हुए जेई रमेश कुमार, बकायेदारों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Must read

– कटियाधारकों में खलबली
– फर्जी शिकायतों और दलाल मीडिया के जरिये उच्चाधिकारयों को गुमराह करने की शुरू हुईं कोशिश
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के गुतासी फीडर क्षेत्र में प्रभारी जेई टीजी-2 रमेश कुमार द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से राजस्व वसूली और अवैध कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जेई रमेश कुमार ने फीडर क्षेत्र में बकाया बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर अभियान चलाया है। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। इस सख्ती से लंबे समय से बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं में बेचैनी देखी जा रही है।
वहीं, बिजली चोरी पर भी शिकंजा कसते हुए कटिया डालकर बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन पकड़े जाने के बाद कार्रवाई की गई, जिससे कटियाधारकों में खलबली मच गई है।
नए बिजली कनेक्शन जारी करने में भी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। बिना वैध दस्तावेज और निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए किसी को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। बताया जा रहा है कि इसी सख्ती से नाराज कुछ दबंग किस्म के लोग विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए झूठी शिकायतों का सहारा ले रहे हैं।
हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत और पारदर्शिता के साथ की जा रही है। जेई रमेश कुमार की कार्यशैली को लेकर विभाग में संतोष जताया जा रहा है और अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस कार्रवाई से जहां बिजली चोरी पर लगाम लगेगी, वहीं ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था भी बेहतर होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article