जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कदैला गाँव में एक बुजुर्ग आदिवासी की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या (shot dead) कर दी जब वह अपने खेत में सो रहे थे। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पीड़ित मखंचू वनवासी (70) कल रात लगभग 11:30 बजे अपने खेत में बनी एक अस्थायी झोपड़ी (पाही) में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने आकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जाग गईं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं, लेकिन हमलावर तब तक मौके से भाग चुके थे। उनकी चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे।
पुलिस तुरंत पहुँची और मखंचू को जिला अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुँचे और मामले की जाँच और अपराधियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया। हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और गहन जाँच कर रही है।


