फर्रुखाबाद। जहरीले कीड़े के काट लेने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह हरदोई जिले के पतौरा थाना क्षेत्र के बड़े बहापुर गांव निवासी शिवनेश पुत्र राजकुमार को बेहोशी की अवस्था में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया ।
शिवनेश ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वह अपने गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक एक जहरीले कीड़े ने उनके पैर में काट लिया।
कीड़े के काटने से उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया।




