संतों ने कहा – निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला
चित्रकूट: यूथ इंडिया मीडिया हॉउस (Youth India Media House) के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा , जब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज (Jagadguru Shankaracharya Swami Gyananand Teerth Ji Maharaj) (ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ, मंदसौर) तथा कादमगिरी पीठ चित्रकूट के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के पावन करकमलों से एक साथ वैदिक मन्त्रों और गणमान्य जनों की उपस्थिति के बीच वरिष्ठ पत्रकार शरद कटियार द्वारा स्थापित एस.एम.के. प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड और यूथ इंडिया मीडिया हाउस के नवीन ‘लोगो ‘का भव्य लोकार्पण किया गया।
यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता और पत्रकारिता के समन्वय का प्रतीक बन गया। संतों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने इसे समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत बताया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ सरस्वती जी महाराज ने कहा कि समाज में सत्य और धर्म की स्थापना के लिए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज को सही दिशा देने वाली शक्ति है।
वहीं जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं बल्कि समाज में जागरूकता, नैतिकता और न्याय की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने एस.एम.के. प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड और यूथ इंडिया मीडिया हाउस को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह संस्थान समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों की आवाज बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता की नई मिसाल स्थापित कर लोक कल्याण का कार्य कर रहा है।
संतों ने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवाओं को सही दिशा और सही जानकारी मिले तो वे समाज में बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। यूथ इंडिया मीडिया हाउस का नया लोगो युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है।
पत्रकारिता और आध्यात्म का संगम
कार्यक्रम के अंत में संतों ने एस.एम.के प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड तथा यूथ इंडिया मीडिया हाउस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह मंच सत्य, न्याय और राष्ट्रहित की पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।संत जन नें संस्थान के स्टेट हेड युवा पत्रकार प्रशांत कटियार को भी आशीर्वाद दिया।
यह आयोजन केवल एक लोगो लोकार्पण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह आध्यात्मिक मूल्यों और पत्रकारिता के आदर्शों के संगम का एक प्रेरणादायक क्षण बन गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश प्रदान किया।इस दौरान आचार्य ओंकार शास्त्री, संजू दीक्षित, अनु दुबे,प्रियंक त्रिपाठी,नेहा मिश्रा , अभिषेक शुक्ला,अभय त्रिवेदी , उज्जवल गुप्ता(लेखपाल),शिवानी मिश्रा, सन्नू गुप्ता,हिमांशु दुबे विशेष मिश्रा, हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय राजेश मिश्रा, संजीव गुप्ता पुक्की, शिवम् दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


