29 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

ट्रैफिक जाम से निपटने की नई रणनीति, इंटरसेप्टर वाहनों को मिली हरी झंडी

Must read

लखनऊ।राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सड़कों पर बढ़ते दबाव और रोजमर्रा की जाम समस्या से निपटने के लिए इंटरसेप्टर वाहनों की खरीद को मंजूरी दे दी गई है।
सरकार ने कुल 77 इंटरसेप्टर वाहनों की खरीद के लिए हरी झंडी दी है, जिनमें 15 चार पहिया और 62 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहनों की खरीद के लिए 9.76 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत किया जा सके।
इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग खासतौर पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने, तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात को नियंत्रित करने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही, जाम लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर यातायात को सुचारू बनाने में भी ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रशासन का मानना है कि नई रणनीति लागू होने के बाद बड़े शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। खासकर व्यस्त चौराहों और हाईवे पर इन वाहनों की तैनाती से निगरानी और नियंत्रण दोनों बेहतर होंगे।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब प्रदेश के बड़े शहरों में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है और पारंपरिक व्यवस्थाएं पर्याप्त साबित नहीं हो रही हैं। अब देखना होगा कि इस नई पहल से आम जनता को कितनी राहत मिल पाती है और ट्रैफिक व्यवस्था में कितना सुधार आता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article