36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम, यातायात प्रभारी ने संभाला मोर्चा

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बाहर निकलने के कारण कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों की ओर एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात बाधित हो गया। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और धीरे-धीरे जाम की स्थिति गंभीर होती चली गई।
जाम की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकलवाना शुरू किया और धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया। पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्गों पर खड़े होकर वाहन चालकों को दिशा-निर्देश दिए और भीड़ को नियंत्रित किया।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के कारण अचानक बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ निकलने से यातायात का दबाव बढ़ गया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जाम को खुलवाकर यातायात को सुचारु कराया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article