प्रयागराज से कल का दिन बेहद अहम होने वाला है। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट कल बड़ा फैसला सुनाएगी।
मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने पूरी कर ली है और 2 सितंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। अब कल दोपहर 2 बजे फैसला सुनाया जाएगा।
इरफान सोलंकी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्सुकता है। अगर कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाती है, तो इरफान जेल से बाहर आ जाएंगे और इसका सीधा असर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी पार्टी की रणनीति पर पड़ेगा।




