– संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा बंधेंगे विवाह सूत्र में, बाड़मेर में होगा विवाह समारोह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो युवा आईपीएस अधिकारियों की शादी 28 मार्च को होने जा रही है। संभल जिले के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई और बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा विवाह सूत्र में बंधेंगे।
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों का विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परिवारजन, करीबी रिश्तेदारों के साथ कई प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल होंगे।
केके बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय बरेली जिले में एसपी दक्षिणी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
दोनों अधिकारियों के विवाह के बाद जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि शामिल होने की संभावना है।
पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के इस वैवाहिक बंधन को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा है और लोग उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यूपी के दो आईपीएस अफसरों की 28 मार्च को होगी शादी


