20 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

सघन चेकिंग में ओवरलोड ट्रक सीज, डग्गेमार बस पकड़ी, दो ऑटो टैक्स बकाया में सीज

Must read

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग (Intensive checking) अभियान चलाया गया। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने टीएसआई सतेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक डग्गेमार बस (bus) पकड़ी गई, जिसमें क्षमता से अधिक 72 सवारियां ले जाई जा रही थीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस को सीज करते हुए उस पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा मैनपुरी जनपद के मार्ग पर संचालित एक बस को बिना परमिट मेरापुर से फर्रुखाबाद तक बारात ढोने के मामले में चालान किया गया, जिस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान एक ओवरलोड ट्रक भी पकड़ा गया, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं टैक्स बकाया होने के कारण दो ऑटो भी सीज किए गए।

परिवहन विभाग की इस एक दिवसीय कार्रवाई में कुल 1.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article