चेन्नई-बैंगलोर में सबसे ज्यादा प्रभावित, लोकसभा में आज आएगा जवाब
दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन व्यवस्था में जारी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार 8वें दिन भी 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे देशभर के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चेन्नई एयरपोर्ट से 35 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द,बैंगलोर से लगभग 120 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद में भी कई उड़ानें प्रभावित
इंडिगो की लगातार कैंसिलेशन से यात्रियों में आक्रोश बढ़ रहा है। एयरलाइन द्वारा तकनीकी कारणों से लेकर क्रू की उपलब्धता तक कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा।
लगातार बढ़ रहे संकट को देखते हुए लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री इंडिगो से जुड़ी उड़ान रद्दीकरण की स्थिति पर विस्तृत जवाब देंगे। संसद में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उड़ानें क्यों रद्द हो रही हैं, एयरलाइन पर क्या कार्रवाई हो सकती है और यात्रियों को क्या राहत दी जाएगी।
सरकार इस पूरे मामले पर सख्त रुख में दिख रही है और संकेत हैं कि एयरलाइन पर नियामक कार्रवाई भी संभव है।






