20.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

भारतीय रेलवे ने बढ़ाया लंबी दूरी का किराया, 26 दिसंबर से लागू होंगे नए दर

Must read

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लंबी दूरी (long-distance) की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार अब 215 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे अतिरिक्त किराया देना होगा। यह बढ़ोतरी लंबी दूरी की मेल, एक्सप्रेस और अन्य यात्री ट्रेनों पर लागू होगी। रेलवे का अनुमान है कि किराए में इस मामूली बढ़ोतरी से उसे सालाना करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस आय का उपयोग यात्रियों की सुविधाओं और रेल सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

रेलवे ने साफ किया है कि— 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों मंथली सीजन टिकट (MST) होल्डर्स के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों और छोटे सफर करने वालों को राहत मिलेगी। रेलवे का कहना है कि किराया बढ़ोतरी बेहद सीमित रखी गई है, ताकि आम यात्रियों पर अधिक बोझ न पड़े। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय नए किराए के अनुसार भुगतान करना होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article