32.4 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार पर आयकर विभाग का छापा

Must read

बंसल बीकानेर स्वीट्स में दस्तावेज, बिलबुक और पासबुक की जांच

बुलंदशहर। शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार बंसल बीकानेर स्वीट्स पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारियों में भी चर्चा का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने दुकान और उससे जुड़े कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों, बिलबुक और पासबुक की गहन जांच शुरू की। अधिकारियों ने लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगालकर वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल की।

यह कार्रवाई थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कई जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई को लेकर व्यापारिक क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article