36.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

महोबा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 96 घंटे से लगातार छापेमारी

Must read

महोबा | यूथ इंडिया: महोबा जिले में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। खनन, मेडिकल और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कई व्यापारियों के ठिकानों पर पिछले 96 घंटे से छापेमारी चल रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क भी जब्त की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आय के स्रोत की हो रही जांच

आयकर विभाग की टीम संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किए गए धन के स्रोत की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कई संपत्तियों के दस्तावेज भी टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेनाइट कारोबारी सोमेश भारद्वाज के खिलाफ भी जांच की जा रही है। इसके अलावा कारोबारी दिलीप सिंह और उनके भाई राहुल सिंह से जुड़े मामलों की भी जांच चल रही है।

सूत्रों के अनुसार कारोबारी सीरतध्वज से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है।
तीन जिलों में चल रही कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के करीब 200 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। महोबा के साथ-साथ बांदा और हमीरपुर जिलों में भी कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल आयकर विभाग की टीम अलग-अलग स्थानों पर जांच में जुटी हुई है और कई महत्वपूर्ण तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article