36.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

अल्लाहगंज क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग इंटर की छात्रा को ले उड़े गुरुजी, दादी ने पुलिस से लगाई गुहार, चार संदिग्ध फरार

Must read

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के एक गांव में 6 मार्च को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की क्योंकि इंटर की छात्रा है उसके गुरु जी उसको पकड़ कर ले गए हैं । पीड़िता की दादी ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालाबाद को शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

दादी ने आरोप लगाया है कि छात्र के गुरु जी निवासी ग्राम मऊ, थाना अल्लाहगंज ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चारपहिया वाहन से लड़की का अपहरण किया।दादी के अनुसार, घटना 6 मार्च दोपहर करीब 2 बजे हुई। उनकी नातिन उस समय गांव के रोड पर खड़ी थी। तभी अजयवीर और उसके साथी चारपहिया वाहन में सवार होकर आए। उन्होंने लड़की को ‘पेपर देने’ के बहाने गाड़ी में खींच लिया। पीड़िता ने जमकर विरोध किया और चीखें भी मचाईं, लेकिन अपहरणकर्ता उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।

दादी ने बताया कि अपहरण के आठ दिनों बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है। वे चिंतित हैं कि उनकी नातिन की हत्या तो नहीं कर दी गई।परिवार की व्यथा और पुलिस की प्रतिक्रिया
दादी ने शिकायत में स्पष्ट रूप से अजयवीर का नाम बताया है, जो पीड़िता के गांव के आसपास ही रहता है। उन्होंने पुलिस से नाबालिग नातिन की तलाश तेज करने और अपहरणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना अल्लाहगंज के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया, “मामला अभी हमारे संज्ञान में नहीं आया था। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही तत्काल जांच शुरू कर दी जाएगी। पीड़िता की तलाश के लिए टीमें गठित की जाएंगी और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।”

क्षेत्र में बढ़ती अपराध चिंता का विषय

यह घटना इलाके में अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं, खासकर नाबालिग लड़कियों के लिए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सीसीटीवी फुटेज, वाहन ट्रैकिंग और मुखबिरों की मदद से अपहरणकर्ताओं को जल्द पकड़ा जाएगा। पीड़िता के परिवार ने जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article