कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई।
महिला ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि देवर ने गलत नियत से उसके कपड़े तक फाड़ दिए और विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसे उसके बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


