वेतन ना आने तक आशा वर्करों ने क्षेत्र में कार्य करने का किया बहिष्कार
जलालाबाद: जलालाबाद (Jalalabad) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह आशा वर्करों (ASHA workers) की नाराजगी सामने आई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में कार्यकृत आशाओं ने करोना काल से वेतन न मिलने पर सुबह अस्पताल पहुंची आशाओं ने खोला मोर्चा आशाओं का आरोप है कि सभी आशाएं रात दिन क्षेत्र में काम करती रहती है पर आशाओं का वेतन किसी त्यौहार पर नहीं आता।
कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर और जिलाधिकारी शाहजहांपुर को लिखित शिकायत भी दी गई इसके बाद भी आशा वर्कों का वेतन नहीं आया कई आशा महिलाएं वेतन की आस लगाए बैठी है मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैं आशा वर्कों को 15 दिन का दिया था टाइम इसके बाद आशा वर्कर मानी। प्रदर्शन के दौरान रजनी गुप्ता,मंजू मिश्रा, चंदकांति,गीता,शोभा,सुमन,रानी,गायत्री, लक्ष्मी,पूनम,नरगिस,ओमा, रमना आदि मौजूद रही।


