23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

गौहानी गांव में दबंगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, जान से मारने की धमकी

Must read

 

हमीरपुर
राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित गौहानी गांव में मंगलवार को एक युवक के साथ मामूली विवाद को लेकर मारपीट और धमकी की घटना सामने आई।

गौहानी निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही एक दबंग व्यक्ति का पालतू कुत्ता उसे काटने के लिए दौड़ा। उमेश ने कुत्ते को डांटकर भगाया, जिससे दबंग व्यक्ति नाराज हो गया और अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटने लगे।

पीड़ित के अनुसार, दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उमेश ने न्याय की गुहार लगाते हुए राठ कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article