11 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में डिजिटलाइजेशन कार्य की गहन समीक्षा

Must read

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विकास खंड कार्यालय राजेपुर, बीआरसी राजेपुर तथा तहसील अमृतपुर का व्यापक दौरा कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के अंतर्गत चल रहे गणना प्रपत्रों के डिजिटिलाइजेशन कार्य की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्यालयों में पहुंचकर डेटा फीडिंग की वास्तविक स्थिति, प्रपत्रों के संकलन, सत्यापन तथा फाइलिंग की प्रक्रिया का विस्तार से निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए कि ऑनलाइन फीडिंग के दौरान सर्वर डाउन होने या तकनीकी दिक्कत आने पर संबंधित कर्मचारी तुरंत उसका स्क्रीनशॉट लेकर विभागीय ग्रुप पर भेजें, ताकि समस्या का समाधान समय पर हो सके और कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि तृतीय कॉलम में डेटा फीडिंग सावधानीपूर्वक और न्यूनतम त्रुटियों के साथ की जाए, क्योंकि यही कॉलम अंतिम सत्यापन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी गणना प्रपत्रों की क्रमवार व सुव्यवस्थित फाइलिंग कराने पर जोर देते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रपत्र सुरक्षित व उपलब्ध रहे, जिससे पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर, खंड विकास अधिकारी राजेपुर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article