27.4 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

अवैध मौरंग खनन में हादसा: घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

हमीरपुर: जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन के दौरान हुए हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

घटना थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव की बताई जा रही है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय रंजीत निषाद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार शाम सहुरापुर गांव के पास बेतवा नदी में अवैध रूप से मौरंग खनन किया जा रहा था, जहां रंजीत मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। इसी दौरान मौरंग का टीला अचानक ढह गया और वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय फावड़ा रंजीत के गुप्तांग में लग गया था, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई। साथी मजदूर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात कानपुर रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के करीब दो बजे कानपुर में इलाज के दौरान रंजीत निषाद की मौत हो गई। सुबह जब परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो घर में मातम छा गया। हादसे के बाद अवैध खनन कराने वाले लोग मामले को दबाने की कोशिश में जुटे बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल और पूछताछ कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार के सामने अब भरण-पोषण का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article