गोवा में 56वें IFFI की शान बढ़ा रही है ‘शोले’ की ऐतिहासिक बाइक, दर्शकों में उत्साह

0
45

50 साल बाद भी ‘शोले’ का जादू बरक़रार

जय-वीरू की आइकॉनिक बाइक बनी आकर्षण का केंद्र

मोहम्मद आकिब खांन

यूथ इंडिया न्यूज, पणजी (गोवा): 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘शोले’ को एक शानदार और नॉस्टैल्जिक ट्रिब्यूट दिया गया है। 20 नवंबर को शुरू हुए इस महोत्सव में फिल्म की आइकॉनिक मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
‘यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने में जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) द्वारा इस्तेमाल की गई 1942 मॉडल की BSA WM20 मोटरसाइकिल को एक विशेष ग्लास केस में रखा गया है। यह प्रदर्शनी ‘दोस्ती और शोले के 50 साल (1975-2025)’ के विशेष उत्सव का हिस्सा है।

यह मोटरसाइकिल जय और वीरू के अटूट भाईचारे और साहस का सशक्त प्रतीक है, जिसने दर्शकों को पुराने सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया है। 20 से 28 नवंबर तक चलने वाला यह महोत्सव ‘क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का संगम’ थीम पर आधारित है। ‘शोले’ की यह प्रदर्शनी नवाचार के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के गौरवशाली अतीत को जोड़ने का काम कर रही है। इफी में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here