24 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

सपा सरकार बनी तो तिर्वा में बनेगा देश का सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: अखिलेश यादव

Must read

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कन्नौज दौरे के दौरान युवाओं, खिलाड़ियों और आम जनता को लेकर कई बड़े राजनीतिक और नीतिगत बयान दिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार (SP government) बनने पर तिर्वा में देश का सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और नौजवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।

अखिलेश यादव ने कहा, “मैं अपने क्रिकेट प्रेमियों और नौजवान साथियों को बताना चाहता हूं कि जब समाजवादी सरकार बनेगी तो तिर्वा में देश का सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का काम करेंगे।” उन्होंने यह भी ऐलान किया कि समाजवादी सरकार बनने पर कन्नौज के लोगों को अंतरराष्ट्रीय मैच मुफ्त में दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है, जिसे सपा सरकार प्राथमिकता देगी।

SIR को लेकर बीजेपी पर निशाना

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी नई पीढ़ी से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, यह SIR बहुत विशेष है। बीजेपी के लोग नई पीढ़ी से डर गए हैं। नौकरी दे नहीं पा रहे, रोजगार दे नहीं पा रहे, इसलिए युवाओं को वोटर लिस्ट में उलझाया

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article