विभाग से लेकर शासन तक अहम जिम्मेदारियां, ऊर्जा सेक्टर में मजबूत नियंत्रण
लखनऊ। प्रदेश के बिजली विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष गोयल को अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिससे उनका कद और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं।
अब आशीष गोयल के पास विभागीय स्तर से लेकर शासन स्तर तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केंद्रित हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह वर्तमान समय में बिजली विभाग के सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में शामिल हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पिछले एक दशक में शायद ही कोई ऐसा अधिकारी रहा हो, जिसके पास ऊर्जा विभाग और उससे जुड़े प्रशासनिक निर्णयों पर इतना व्यापक नियंत्रण रहा हो। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी आने और फैसलों में एकरूपता की उम्मीद जताई जा रही है।
ऊर्जा विभाग से जुड़े अहम फैसलों, परियोजनाओं और नीतिगत कार्यों पर अब आशीष गोयल की सीधी नजर रहेगी, जिससे शासन और विभाग के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होने की संभावना है।
बिजली विभाग में आईएएस आशीष गोयल का बढ़ा कद, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार


