लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस (Hussainganj police) को सफलता हासिल हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में लगातार अपराधियों और तस्करों (smuggler) पर कसा जा रहा शिकंजा।
अवैध गांजे की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर शावेज़ को हुसैनगंज पुलिस ने अरेस्ट कर पहुंचाया सलाखों के पीछे, जिसके कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद।
शातिर किस्म का तस्कर है शावेज़ जिस पर राजधानी लखनऊ भर में दर्ज हैं दर्जन भर से भी ज़्यादा मुकदमे, जिसे गिरफ़्तार कर हुसैनगंज पुलिस ने हासिल की बेहतरीन कामयाबी।


