29.1 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

लखनऊ में मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 15 लड़कियों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे संतोष और मनीष

Must read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के बड़े गिरोह से जुड़े दो आरोपियों संतोष साहू और मनीष भंडारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में दो नाबालिग लड़कियों को भी मौके से बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संतोष साहू वर्ष 2012 से अब तक करीब 15 लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेच चुका है। हर लड़की को करीब ₹50,000 में सौदा किया जाता था, जिसे मनीष भंडारी जैसे ग्राहक खरीदते थे।

इन लड़कियों को शादी के नाम पर यूपी सहित कई राज्यों में बेचा जाता था। कई बार लड़कियों को ऐसे पुरुषों को सौंपा गया, जो उम्र में काफी बड़े थे या जिनकी मंशा शोषण की होती थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर खाते फ्रीज़ करने की प्रक्रिया चलाई जा रही है, ताकि अवैध लेन-देन के साक्ष्य जुटाए जा सकें।

कृष्णानगर पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि इस मानव तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह एक संगठित गिरोह है, जिसका नेटवर्क यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। लड़कियों को गरीब और अशिक्षित परिवारों से निशाना बनाया जाता था।

लखनऊ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article