32.6 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, देखा गया प्रधानमंत्री का सजीव प्रसारण

Must read

फर्रूखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए राष्ट्रीय स्तर के उद्घाटन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि मौजूद रहीं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी, चिकित्सक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिससे समय पर टीकाकरण और जागरूकता के माध्यम से प्रभावी बचाव संभव है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से किशोरियों को लक्षित करते हुए चरणबद्ध तरीके से लगाई जाएगी। इसके लिए जनपद के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसके लिए अभिभावकों की सहमति भी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण से अवश्य जोड़ें, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article