25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

भीषण सड़क हादसा: ऑटो-कार की टक्कर में शिक्षिका की मौत, दो गंभीर

Must read

 

सुल्तानपुर
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढकवा बाईपास के पास ऑटो और कार की जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस सेवा 1033 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा पहुंचाया गया। घायलों में किरन सिंह (50), मीरा मिश्रा (48) और छोटे लाल गुप्ता (45) शामिल थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने किरन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतका किरन सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं और घटना के समय ढकवा बाजार जा रही थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ऑटो हाईवे से ढकवा बाजार की ओर मुड़ रहा था। तभी सुल्तानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article