25 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

बिल्हौर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत

Must read

 

कानपुर
बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, करीब रात 11:15 बजे एक व्हाइट अपाचे और हीरो बाइक के बीच तेज रफ्तार में टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इस हादसे में रघुवर (21), जतिन उर्फ बिहारी (20) और ओम (23) की मौत हो गई। सभी युवक बिल्हौर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, राहुल (20) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा एक अन्य युवती कविता (22) को हल्की चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोड़ पर तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article