16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा, युवक की मौत, दो घायल

Must read

 

फतेहपुर में कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ स्थित वीके राजस्थानी होटल के पास हुआ। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर, थाना बकेवर निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र विनोद अपने साथी जनार्दन और छोटे भाई 20 वर्षीय बबलू के साथ बाइक से फतेहपुर कोर्ट एक मामले में जमानत कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार जनार्दन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बबलू को हल्की चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article