बाबूपुरवा क्षेत्र का मामला, दो दबंगों ने युवक को पीटते हुए बनाया वीडियो
कानपुर। में सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार अब गुंडागर्दी में बदलता नजर आ रहा है। बाबूपुरवा क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दबंग युवक एक अन्य युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को पीटते हुए खुद ही वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे मामला तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और युवाओं में गलत संदेश देती हैं। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है, जो समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
रील के शौक में गुंडागर्दी, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल


